India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

India-US Trade Deal Talks 2026: अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ की वजह से भारत का अमेरिका के साथ व्यापार मुनाफा (Trade Surplus) 40% तक गिर चुका है। इस बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अगले हफ्ते अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द ही अंतिम दौर में पहुंच सकता है। इस इमरजेंसी मीटिंग के बाद कौन से सेक्टर्स के शेयर रॉकेट बनने वाले हैं और कहां आपको सतर्क रहना चाहिए?

 

न 2026 में G7 समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। भारतीय शेयर बाजार से जुड़े निवेशक भी इस पॉजिटिव न्यूज का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

व्यापार डील से भारत को क्या फायदा?

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक इस समझौते के लागू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा, बाजारों तक पहुंच आसान होगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। यदि भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा करते हुए संतुलित समझौता करता है, तो ट्रेड डील से सबसे बड़ा फायदा निर्यात, निवेश, रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिल सकता है। यही वजह है कि बाजार और उद्योग जगत भारत-अमेरिका ट्रेड डील को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं।
ट्रेड डील से भारत को उन्नत तकनीक, रक्षा उपकरण, सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। टेक्सटाइल और गारमेंट्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, ऑटो कंपोनेंट्स, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में भी भारत को फायदा मिलेगा। अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापक ट्रेड डील होती है, तो भारत को कई क्षेत्रों में सीधा फायदा मिल सकता है। हालांकि अंतिम लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि समझौते की शर्तें क्या होती हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement