‘महाभारत’ की ‘कुंती’ शफक नाज ने रचाई थी गुपचुप शादी, डेढ़ साल बाद किया ऑफिशियल ऐलान, जानिए कौन हैं जीशान?

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

स्टार प्लस के पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ में कुंती का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शफक ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने डेढ़ साल पहले ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी और अब पहली बार अपने पति का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया है।

शफक नाज ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति जीशान के साथ कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में यह कपल ओमान के मस्कट में समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में कपल रोमांटिक होता भी नजर आ रहा है। दोनों एक दुसरे संग काफी खुश दिख रहे हैं।

Advertisement
Advertisement