nta neet controversy india beijing jibe: जब भारत में NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर बहस फिर तेज़ हो रही है, तभी चीन ने अपनी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा गाओकाओ (Gaokao) का उदाहरण देकर ऐसा बयान दिया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर नई चर्चा छेड़ दी है।
भारत स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने हाल ही में गर्व से बताया कि चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली ‘गाओकाओ’ को महज़ दो दिनों में लगभग 1.3 करोड़ छात्रों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया। उन्होंने इसे भारत की JEE और NEET का संयुक्त संस्करण बताते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कारखानों ने शोर कम किया, ट्रैफिक नियंत्रित रहा और पूरा देश छात्रों की सफलता के लिए एकजुट दिखाई दिया।
यह सिर्फ़ एक प्रशासनिक उपलब्धि का बखान नहीं था। भारत में इसे एक ऐसे समय पर आया कूटनीतिक तंज़ माना गया, जब NTA एक बार फिर परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवालों के घेरे में है।