karnataka MLC Election Results 2026: बेंगलुरु से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर! काउंटिंग रूम से निकलते ही भाजपा के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपनों ने ही दिया धोखा—जानिए कैसे भाजपा-JDS के 11 विधायकों ने गुपचुप कांग्रेस को जिता दिया।
कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार, 18 जून को एक ऐसा भूचाल आया जिसने विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को हिलाकर रख दिया है। कर्नाटक विधान परिषद (MLC) की 7 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर रणनीतिकार डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बिछाए राजनीतिक चक्रव्यूह में भाजपा और जेडीएस इस कदर फंसे कि उनके अपने ही विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी ‘क्रॉस वोटिंग’ (Cross Voting) कर दी।
इस चुनावी उलटफेर के बाद कांग्रेस ने 7 में से 5 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 2 सीटें आईं और जेडीएस (JDS) के इकलौते उम्मीदवार को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
चुनावी अंकगणित : कहां गायब हुए NDA के 12 वोट?
विधानसभा के आधिकारिक आंकड़ों और चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के पास अपने 135 विधायक हैं। इसके अलावा उन्हें 2 निर्दलीय, 1 सर्वोदय कर्नाटक पक्ष और भाजपा से निष्कासित 2 विधायकों (एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार) का समर्थन मिलाकर कुल 140 वोट मिलने तय थे।
लेकिन, जब पहली वरीयता के वोटों की गिनती खत्म हुई, तो कांग्रेस के हिस्से में उम्मीद से 11 वोट अधिक यानी कुल 151 वोट आए। वही दूसरी ओर, एनडीए (NDA) खेमे का गणित पूरी तरह बिगड़ गया:
- भाजपा का नुकसान : 64 विधायकों वाली भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 56 वोट ही मिले, जो उनकी तय ताकत से 8 वोट कम थे। भाजपा के लिंगराज पाटिल को 30 की जगह केवल 27 वोट मिले।
- जेडीएस की करारी हार : 18 विधायकों वाली जेडीएस के उम्मीदवार एन. गोविंदराजू को केवल 14 वोट मिले।