NEET Re-Exam का ‘ब्लंडर’ : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read
NEET Re-Exam Blunder: गलत नीतियों और लापरवाही की वजह से किसी बच्चे का भविष्य दांव पर न लगे! नागपुर के एक छात्र ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले जब अपना NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सेंटर भारत में नहीं, बल्कि सीधे ‘अबू धाबी’ निकला! न पास में पासपोर्ट, न परिवार के पास अचानक विदेश भेजने के पैसे। जानिए इस गंभीर लापरवाही पर क्यों भड़क उठा है पूरा देश?
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET’ एक बार फिर विवादों के घेरे में है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही NEET Re-Exam को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था और उसकी जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। नागपुर के एक छात्र का परीक्षा केंद्र (Exam Center) अबू धाबी (UAE) अलॉट कर दिया गया, जिसके बाद पीड़ित छात्र और उसका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है।

यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, मानसिक शांति की वसूली है — राहुल गांधी का तीखा हमला

इस बेहद गंभीर लापरवाही को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर केंद्र सरकार और NTA को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने छात्र के दर्द को बयां करते हुए लिखा: “नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को परीक्षा से ठीक पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला – अबू धाबी। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है – क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
Advertisement
Advertisement