वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

2026 last Bada Mangal: इस बार वर्ष 2026 का आखिरी यानी आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026 को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में बड़ा मंगल विशेष रूप से भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है। यह पर्व ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को आता है और भक्तगण इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य कर अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति की कामना करते

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा अवसर पूरे वर्ष में सीमित बार ही आता है। इस दिन किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता का मार्ग खोल सकते हैं। ध्यान रखें कि बड़ा मंगल के दिन पूर्ण रूप से सात्विक रहें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और किसी के प्रति भी कटु वचनों का प्रयोग न करें।

इस विशेष दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय:

1. चमेली के तेल और सिंदूर का चोला

हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। इस अंतिम बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष, विशेषकर मंगल दोष शांत होते हैं और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।

2. पीपल के पत्तों पर ‘राम’ नाम की माला

मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद पीपल के 11 अखंडित यानी जो टूटे न हों, इन्हें पत्ते तोड़ लें। फिर साफ पानी से धोकर चंदन या कुमकुम से हर पत्ते पर ‘श्री राम’ लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं। इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनते हैं।

3. बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं और इसे गरीबों व जरूरतमंदों में प्रसाद के रूप में बांट दें। इसके साथ ही बंदरों को केला या चना खिलाना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में चल रहे मानसिक तनाव और शत्रुओं की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

4. सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ

इस पावन दिन पर घर में या मंदिर में बैठकर पूर्ण श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ करें। यदि समय की कमी हो, तो 7 बार हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। पाठ करते समय चमेली के तेल का दीपक जलाना न भूलें। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होती है।

5. राम रक्षा स्तोत्र का पाठ और लाल कपड़े का दान

हनुमान जी वहीं वास करते हैं जहां भगवान श्रीराम की आराधना होती है। इसलिए इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही, किसी जरूरतमंद को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन दान करें। इससे गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल बनता है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Share with