मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पलक तिवारी अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।

पलक तिवारी ने एक बेहद अट्रैक्टिव मल्टीकलर हॉल्टर-नेक लेदर क्रॉप टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की है। इस को-ऑर्ड सेट पर बनीं हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल कलरफुल पट्टियां और बेल्ट-बकल जैसी डिटेलिंग उनके लुक को काफी रफ-एंड-टफ और सेडक्टिव वाइब दे रही हैं।

अपने इस विंटेज-मॉडर्न लुक को पूरा करने के लिए पलक ने डार्क ब्राउन कलर के हाई-लेंथ लेदर बूट्स पहने हैं, जो उनके पूरे अपीयरेंस में बोल्डनेस का तड़का लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में पलक का अब तक का सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है।

पलक तिवारी अपनी टोन्ड बॉडी और परफेक्ट कर्व्स को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक अंदाजमें सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। हर एक फ्रेम में उनका कॉन्फिडेंस और ग्लैमर देखते ही बनता है।

पलक की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘फॉयर’ बता रहा है तो कोई उन्हें ‘हॉटनेस ओवरलोडेड’। पलक तिवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फैशन और ग्लैमर के मामले में वह नई जेनरेशन की असली डीवा हैं।

Advertisement
Advertisement