सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read
Share Market Weekly Review : भारतीय शेयर बाजार के लिए जून का तीसरा हफ्ता भी भारी उठापटक वाला रहा। अमेरिका ईरान पीस डील की वजह से 4 दिन बाजार हरे निशान में रहा तो आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। इस हफ्ते सेंसेक्स में 1274 अंकों का उछाल आया तो निफ्टी भी 390 अंक बढ़ा। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 736 अंक की बढ़त के साथ 76264 पर और निफ्टी 231 अंक बढ़कर 23854 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 544 अंक बढ़कर के साथ 76808 पर पहुंच गया और निफ्टी भी 135 अंक की तेजी के साथ 24,000 के करीब बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 347 अंक तेजी के साथ 77,000 के पार हो गया। निफ्टी भी 97 की बढ़कर के साथ 24,086 अंक पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स 254 अंक बढ़कर 77410 पर और निफ्टी 82 अंक की बढ़त के साथ 24168 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 607 अंकों की गिरावट, 76,803 पर बंद हुआ। निफ्टी 155 अंक गिरकर 24,013 पर था।
Advertisement
Advertisement