Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर छा गए हैं। FIFA World Cup 2026 में मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ शानदार दो गोल दागकर न सिर्फ अर्जेंटीना को 2-0 की जीत दिलाई, बल्कि वर्ल्ड फुटबॉल में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। डलास स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला मेसी के करियर का एक और गोल्डन चैप्टर बन गया

 

मेसी बने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े गोल मशीन
38 वर्षीय मेसी ने मैच के 39वें मिनट में पहला गोल दागते ही जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज़े (Miroslav Klose) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लोज़े के नाम वर्ल्ड कप में 16 गोल थे, जबकि मेसी ने अपना 17वां गोल करते ही इतिहास रच दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में एक और गोल कर उन्होंने अपना कुल आंकड़ा 18 तक पहुंचा दिया।
अब मेसी पुरुष और महिला दोनों FIFA World Cup मिलाकर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने ब्राज़ील की महान फुटबॉलर मार्टा (17 गोल) को भी पीछे छोड़ दिया।
ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। टीम ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 गोल किए हैं और खास बात यह है कि पांचों गोल अकेले मेसी के नाम हैं।
कोच लियोनेल स्कालोनी की टीम अब ग्रुप-जे में टॉप पर पहुंच चुकी है। अर्जेंटीना का अगला मुकाबला जॉर्डन से होगा, लेकिन उससे पहले ही टीम ने नॉकआउट का टिकट लगभग कटवा लिया है।
Advertisement
Advertisement