लेबर पार्टी में बगावत और राजनीतिक दबाव के चलते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे जुलाई 2024 से ब्रिटेन की कमान संभाल रहे थे। स्टार्मर 10 साल में प्रधानमंत्री पद छोड़ने वाले छठे नेता है। र्स्टामर के इस्तीफे के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड का कनेक्शन भी सामने आया है।
स्टार्मर ने क्यों दिया इस्तीफा?
देश के नाम अपने संबोधन के आखिर में कीर स्टार्मर की आवाज भावुक होकर भर्रा गई। स्टारमर ने कहा कि अब मेरी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या मैं अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हूं। मैंने इस सवाल पर अपनी संसदीय पार्टी का जवाब सुन लिया है और मैं उस जवाब को सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं।
कई दिनों से था इस्तीफे का दबाव?
निकाय चुनाव में लेबर पार्टी की करारी हार के बाद से ही स्टार्मर पर पद छोड़ने का दबाव था। कैबिनेट साथियों के साथ ही लेबर पार्टी से जुड़े नेताओं के साथ ही पार्टी के डोनर्स और ट्रेड यूनियन के नेता पिछले 2 दिनों से स्टार्मर के इस्तीफे के संकेत दे रहे थे।
क्या है स्टार्मर के इस्तीफे का ट्रंप कनेक्शन?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी स्टार्मर के पद छोड़ने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि आव्रजन और ऊर्जा को लेकर स्टार्मर की नीतियां उनके असफल होने का कारण रही। बहरहाल ट्रंप की घोषणा के अगले ही दिन र्स्टामर ने पद छोड़ दिया। इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान सीजफायर से लेकर ईरान डील तक ट्रंप की कई बातें सच हुई है।