जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read

Giorgia Meloni Unknown Facts: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया के जीवन, राजनीति और उनके हाव-भाव से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो उन्हें दुनिया के सबसे दिलचस्प और अनोखे राजनेताओं में से एक बनाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तो उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। मेलोडी चॉकलेट (मेलोनी और मोदी) वाला दृश्य लोग अब भी नहीं भूले होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी करारा जवाब देकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे किसी भी मामले में कम नहीं हैं। आइए जानते हैं मेलोनी से जुड़ीं ऐसी 10 बातें, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं

 

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीखा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि हाल के G7 समिट के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी गिड़गिड़ाई थीं। इस पर मेलोनी ने कड़ा पलटवार करते हुए वीडियो जारी किया और कहा कि ट्रंप का दावा पूरी तरह मनगढ़ंत है, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे भीख मांगता है। इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा तक रद्द कर दिया।

2. सोशल मीडिया पर वायरल ‘मेलोडी’बॉन्डिंग

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। मेलोनी ने खुद पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने हंसते हुए कहा था— “हैलो फ्रेंड्स, फ्रॉम मेलोडी टीम!” (Melodi: Meloni+Modi)। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में किसी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा ऐसा कूल और अनौपचारिक अंदाज़ अपनाना बेहद दुर्लभ और रोचक माना जाता है। फ्रांस में जी7 समिट के दौरान दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। मेलोनी ने मोदी से कहा- आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।

3. मैक्रों को देखकर रूखा चेहरा बनाया

इटली में आयोजित G7 समिट के दौरान जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मेलोनी से हाथ मिलाने आए, तो मेलोनी का उन्हें देखकर आंखें घुमाना (Eye Roll) और एक रूखा सा चेहरा बनाया जो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो पूरी दुनिया में मीम बन गया। मेलोनी कभी भी अपनी नापसंदगी को छिपाती नहीं हैं, उनका यह ‘नो-फिल्टर’ चेहरा लोगों को बहुत पसंद आता है। इसी दौरान जब मैक्रों फ्रांसीसी परंपरा के अनुसार मेलोनी से गले मिले और उनका हाथ चूमा तब मेलोनी के चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं थी।

4. आई एम जॉर्जिया, आई एम अ वुमन, आई एम अ मदर…

2019 में रोम की एक रैली में मेलोनी ने एक बेहद जोशीला भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान को गर्व से दोहराया था। उनकी इस लाइन— ‘मैं जॉर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं एक मां हूं, मैं एक ईसाई हूं… को उनके विरोधियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) ट्रैक में बदलकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया, वह गाना इटली के क्लबों में सुपरहिट हो गया और इसने युवाओं के बीच मेलोनी की लोकप्रियता को आसमान पर पहुंचा दिया।

5. 15 साल की उम्र में चुनी राजनीति

मेलोनी का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा। जब वे बहुत छोटी थीं, तो उनके पिता उनके परिवार को छोड़कर भाग गए थे। एक बार बचपन में मेलोनी और उनकी बहन घर में मोमबत्तियां जलाकर खेल रही थीं, जिससे उनके पूरे घर में आग लग गई और सब कुछ खाक हो गया। इस हादसे के बाद उन्हें अपना इलाका बदलना पड़ा। इसी संघर्ष के बीच महज 15 साल की उम्र में उन्होंने फासीवाद-विरोधी युवाओं के राजनीतिक दल की सदस्यता ले ली थी।

6. बारटेंडर और नैनी का काम किया

एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाली मेलोनी ने अपनी पढ़ाई और राजनीति का खर्च चलाने के लिए रोम के एक मशहूर नाइट क्लब में बारटेंडर (ड्रिंक्स सर्व करने वाली महिला) के रूप में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने इटली के एक मशहूर एक्टर के बच्चों की देखरेख करने वाली ‘नैनी’ (Babysitter) के रूप में भी काम किया था। आज वे उसी देश की प्रधानमंत्री हैं।  प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया था। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा था कि मैंने उससे कहा कि अब बहुत काम करना है, चलो अब काम पर लग जाओ।

7. ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की दीवानी

मेलोनी फैंटेसी उपन्यासों, खासकर जेआरआर टॉल्किन की किताब ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। युवावस्था में वे और उनके राजनीतिक साथी ‘ड्रैगन’ के नाम से कैंप लगाते थे और खुद को ‘हॉबिट’ (किताब के काल्पनिक पात्र) कहते थे। वे इस कहानी को अच्छाई बनाम बुराई और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की लड़ाई के रूप में देखती हैं।

8. ‘मदरहुड’ और काम को साथ संभालना

मेलोनी अपनी बेटी जिनेवा को अपनी ताकत मानती हैं। जब वे अंतरराष्ट्रीय दौरों पर जाती हैं, तो अक्सर अपनी बेटी को साथ ले जाती हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वे दुनिया को यह दिखाना चाहती हैं कि एक महिला बिना अपनी मातृत्व (Motherhood) की जिम्मेदारी से समझौता किए, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पदों को भी संभाल सकती है।

9. फैशन और कड़क मिजाज का मेल

मेलोनी को अक्सर उनके हल्के पेस्टल रंगों (Pastel Colors) के कपड़ों, ढीले ट्राउजर्स और स्नीकर्स (स्पोर्ट्स शूज) में देखा जाता है। वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह गहरे रंग के भारी कॉरपोरेट सूट पहनने से बचती हैं। उनका यह फैशन सेंस इटली की आम जनता को यह महसूस कराता है कि वे उन्हीं के बीच की एक आम नागरिक हैं।

10. सोशल मीडिया पर सीधे ‘ब्रेकअप’ की घोषणा

मेलोनी के पार्टनर और टीवी पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो का एक ऑफ-एयर ऑडियो लीक हो गया था, जिसमें वे महिला सहकर्मियों के साथ अश्लील बातें और शारीरिक संबंध बनाने (कास्टिंग काउच जैसी) की पेशकश कर रहे थे। तब मेलोनी ने किसी पीआर एजेंसी या औपचारिक प्रेस रिलीज का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सीधे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी और पार्टनर के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उनका 10 साल का रिश्ता यहीं खत्म होता है। इस बेहद सीधे और साहसी कदम ने उन्हें एक आत्मनिर्भर और मजबूत महिला के रूप में स्थापित किया।
Advertisement
Advertisement