आज के दौर में जब ज़्यादातर बॉलीवुड फिल्में किसी खास वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ऐसी फिल्म नज़र आती है जो पूरे परिवार को एक साथ सिनेमाघर तक लाने का दम रखती है। फिल्म का ट्रेलर देखते ही सबसे पहले इसकी भव्य स्टारकास्ट, एक्शन या कॉमेडी नहीं, बल्कि इसका पारिवारिक मनोरंजन वाला अंदाज़ ध्यान खींचता है।
यह ऐसी फिल्म लगती है जिसे दादा-दादी, माता-पिता, युवा और बच्चे—हर कोई अपने-अपने तरीके से एंजॉय कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा अलग-अलग दर्शक वर्गों में बंटता गया है। कुछ फिल्में युवाओं के लिए, कुछ सिर्फ एक्शन पसंद करने वालों के लिए और कुछ केवल सोशल मीडिया ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।