दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ा शख्स

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read
फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का ग्लोबल ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ इन दिनों पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। लेकिन हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। सैन फ्रांसिस्को के प्रसिद्ध ‘चेस सेंटर’ में आयोजित इस शो के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक खालिस्तान-समर्थक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ गया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ स्टेज पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म कर रहे थे और फैंस झूम रहे थे। इसी बीच एक युवक हाथ में खालिस्तानी झंडा लहराते हुए अचानक स्टेज पर आ गया और दिलजीत के करीब जाकर नाचने लगा।
जैसे ही दिलजीत की नजर उस शख्स और उसके हाथ में मौजूद झंडे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाना और डांस रोक दिया। दिलजीत बिना कोई प्रतिक्रिया दिए शांति से पीछे हट गए। इसके तुरंत बाद एक्टिव हुए सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को दबोच लिया और स्टेज से नीचे उतारा। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वेन्यू से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
Advertisement