भारत में प्राइम के 10वें साल में एंट्री करने के साथ ही, देश का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन ‘प्राइम वीडियो’, प्राइम डे 2026 (4 जुलाई से 6 जुलाई) से पहले ही अपने मेंबर्स को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दे रहा है। थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से सजे 15 से ज्यादा टाइटल्स के इस लाइन-अप में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और कोरियन भाषाएं शामिल हैं।
इस स्लेट में इंडियन ओरिजिनल्स, थिएटर्स के बाद आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में और इंटरनेशनल फिल्में और सीरीज शामिल की गई हैं, जो साल के इस सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट के लिए एक शानदार काउंटडाउन की तरह हैं। इस 15+ के लाइन-अप में अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर क्रिटिकली अक्लेम्ड इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘राख’ सीजन 1, मच-अवेटीड ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2, कॉमेडी-ड्रामा ‘द पिरामिड स्कीम’, और अपनी तरह का पहला डेली रियलिटी शो ‘एलायंस’ शामिल हैं – इसके नए एपिसोड 26 जून से हर रोज दोपहर 12 बजे आएंगे।
प्राइम मेंबर्स बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पोस्ट-थियेट्रिकल डिजिटल प्रीमियर भी देख सकते हैं, जिसमें सूर्या की तमिल फैंटेसी एक्शन ड्रामा ‘करुप्पु’, मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की ‘डकैत’ (हिंदी) शामिल हैं।
इसका इंटरनेशनल लाइन-अप भी उतना ही एक्साइटिंग है। इंग्लिश यंग एडल्ट ओरिजिनल्स की लिस्ट में ‘एले’ (Elle), ‘एवरी ईयर आफ्टर’ सीजन 1 और ‘योर फॉल्ट लंदन’ शामिल हो रहे हैं, साथ ही ‘स्क्रीम 7’ ( इंग्लिश) और ‘सी यू एट वर्क टुमारो!’ सीजन 1 (कोरियन) जैसे इंटरनेशनल टाइटल्स भी देखने को मिलेंगे।
प्रीमियर की तारीखों के साथ शो और फ़िल्मों की लिस्ट-
- द पिरामिड स्कीम सीज़न 1 (हिंदी) – 5 जून
- डकैत (हिंदी) – 5 जून
- एवरी ईयर आफ्टर सीज़न 1 (इंग्लिश) – 10 जून
- करुप्पु (तमिल) – 12 जून
- राख सीजन 1 (हिंदी) – 12 जून
- योर फॉल्ट लंदन (इंग्लिश) – 17 जून
- दृश्यम 3 (मलयालम) – 18 जून
- गिन्नी वेड्स सनी 2 (हिंदी) – 19 जून
- मरीचिका (तेलुगु) – 19 जून
- सी यू एट वर्क टुमॉरो! सीज़न 1 (कोरियन) – 22 जून
- ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 (हिंदी) – 23 जून
- स्क्रीम 7 (इंग्लिश) – 26 जून
- अलायंस (हिंदी) – 26 जून
- एले सीज़न 1 (इंग्लिश) – 1 जुलाई
- इसाकापट्टनम सीज़न 1 (तेलुगु) – 2 जुलाई