दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

saptranghindustan   |   June 24, 2026   |   1 min read
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा ने बीते साल दिसंबर में फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु संग दूसरी शादी रचाई हैं।
अब खबर आ रही है कि सामंथा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार है। हाल ही में एक इवेंट में सामंथा के बदले हुए लुक को देखकर फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वे प्रेग्नेंट हैं। यह कयासबाजी उस समय और ज्यादा बढ़ गई जब सामंथा की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस पार्टी के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं।
निर्देशक नंदिनी रेड्डी का बड़ा इशारा
हालांकि सामंथा या राज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने एक प्रेस मीट के दौरान इस पर बात करके फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उन्होंने इसे सामंथा के जीवन का एक ‘बेहद खूबसूरत पल’ बताया और कहा कि जिस समय फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है, उसी समय जीवन में इस नई खुशी का आना बेहद खास है। फैंस इसे इस बात का ठोस संकेत मान रहे हैं कि अफवाहें पूरी तरह सच हैं।
Advertisement
Advertisement